
दलीप ट्रॉफी 2025 में फाइनल की जंग शुरू हो गई है. साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की पहली पारा केवल 149 रनों पर सिमट गई. सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ जोन के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया. इन गेंदबाजों की मदद टीम के फील्डर्स ने भी की, जिन्होंने कई शानदार कैच पकड़े. इन दौरान सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने हवा में उड़ते हुए एक ऐसा मैजिक किया, जिससे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रजत पाटीदार ने पकड़ा शानदार कैच
फाइनल मुकाबले के पहले दिन सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया. साउथ जोन की पारी के दौरान 49वें ओवर में रजत पाटीदार ने ये कारनामा किया. सेंट्रल जोन के स्पिनर सारांश जैन 49वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की तीसरी गेंद पर साउथ जोन के बाएं हाथ के बल्लेबाज सलमान निजार ने गेंद को डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपर लगकर सिली प्वाइंट पर खड़े खिलाड़ी के पास चली गई.
इस दौरान गेंद उस खिलाड़ी के हाथ से छिटक गई, लेकिन स्लिप में खड़े रजत पाटीदार ने शानदार डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ लिया. इसको देखकर मैदान में मौजूद हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान साउथ जोन की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 150 रन भी नहीं बना पाई.
Excellent awareness & presence of mind!
Central Zone captain Rajat Patidar completes a brilliant tag-team catch to dismiss Salman Nizar
Scorecard
https://t.co/unz0hJ66yE#DuleepTrophy | #Final | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uJBtd7buWF
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 11, 2025
149 रन पर आउट हुई साउथ जोन की टीम
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन की पहली पारी केवल 149 रनों पर सिमट गई. साउथ जोन की ओर से सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल से सबसे ज्यादा 76 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. सलमान निजार ने 24 रन बनाए. अंकित शर्मा ने 20 रनों की पारी खेली.
कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह साउथ जोन की पूरी टीम 63 ओवर में 149 रनों पर सिमट गई. सेंट्रल जोन की ओर से स्पिनर सारांश जैन 24 ओवर में 49 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. दूसरे स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह ने 21 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.











