Add Your Heading Text Here

HomeSportsइंग्लैंड ने रचा टी-20 इतिहास, फिल साल्ट की आतिशी पारी से दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ दो विकेट खोकर 304 रन ठोक डाले और विपक्षी टीम पर 146 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने टी-20 क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार किया। इतना ही नहीं, यह किसी भी टीम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

इंग्लैंड की इस उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका रही ओपनर फिल साल्ट की। साल्ट ने मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ दिया और 60 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम दबाव में बिखर गई और 158 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज़ को 1-1 से बराबर कर दिया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *