Add Your Heading Text Here

HomeArticlesFormula Learning Tips: भूल जाते हैं मैथ्स और साइंस के फाॅमूले, तो ऐसे करें याद, एग्जाम के समय नहीं होगी रिवीजन की जरूरत
Formula Learning Tips: भूल जाते हैं मैथ्स और साइंस के फाॅमूले, तो ऐसे करें याद, एग्जाम के समय नहीं होगी रिवीजन की जरूरत

Formula learning Tips:कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ बच्चे स्कूल में जो भी फॉर्मूला सिखाया जाता है, उसे आसानी से याद रख लेते हैं, तो कुछ घंटों बाद ही भूल जाते हैं. पढ़ाई में यह फर्क उनके याद रखने की क्षमता पर निर्भर होती है. आखिर ऐसा क्या होता है कि कुछ बच्चे फॉर्मूलों को कभी नहीं भूलते और कुछ थोड़ी ही देर में भूल जाते हैं? आइए जानते हैं कि इसके पीछे का साइंस क्या है.

वैज्ञानिक और शैक्षिक रिसर्च के मुताबिक फॉर्मूले भूलने का मुख्य कारण उनका सही से समझ न पाना या रटना है. अगर किसी फॉर्मूले को सिर्फ याद करने के लिए पढ़ा जाए, तो वह ज्यादा दिन तक याद नहीं रहता. इसके बजाय, अगर छात्र उसे समझकर याद करें और रोजाना उसको दोहराएं, तो वह दिमाग में टिक जाता है और लंबे समय तक याद रहता है.

शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मेमोरी है जिम्मेदार

स्मृति पर नियंत्रण रखने वाले हिस्से को ‘शॉर्ट टर्म मेमोरी’ और ‘लॉन्ग टर्म मेमोरी’ कहते हैं. जो छात्र फॉर्मूले जल्दी याद रखते हैं, वह उन्हें सिर्फ पढ़ते नहीं, बल्कि बार-बार अभ्यास करते हैं, जिससे फॉर्मूला लॉन्ग टर्म मेमोरी में चला जाता है. यह उनकी पढ़ाई का बड़ा फायदा होता है.
इसके अलावा, कुछ तरीके बताते हैं कि फॉर्मूले याद रखने के लिए मस्तिष्क को कैसे प्रोत्साहित किया जाए. जैसे, किसी फॉर्मूले को किसी कहानी या कविता की तरह जोड़ लेना, उसे रंगीन तरीके से लिखना या किसी चित्र के साथ जोड़कर याद करना. इससे दिमाग के बाकी हिस्सों के साथ भी फॉर्मूला जुड़ जाता है और याद रखना आसान हो जाता है.

फोकस और एकाग्रता से भी याद होता है फॉर्मूला

ध्यान केंद्रित करना और एकाग्रता भी फॉर्मूला याद रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मोबाइल, टीवी या सोशल मीडिया से ध्यान हटाकर पढ़ाई करने वाले छात्र आसानी से फॉर्मूले भूल जाते हैं, जबकि ध्यान से पढ़ने वाले छात्र उन्हें लंबे समय तक याद रख पाते हैं.
इसलिए, जब भी किसी फॉर्मूले को याद करना हो, तो उसे रटने की बजाय समझने की कोशिश करनी चाहिए और नियमित अभ्यास करना चाहिए. साथ ही, पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है क्योंकि नींद से मस्तिष्क की याद रखने की क्षमता बढ़ती है.

तनाव न लें, प्लान बनाकर करें पढ़ाई

अक्सर छात्र परीक्षा के समय फॉर्मूले याद करने के लिए अधिक तनाव में आ जाते हैं. तनाव के कारण दिमाग सही से काम नहीं करता, इसलिए आराम और सही योजना बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए. इससे न केवल फॉर्मूला याद रहेगा बल्कि पढ़ाई का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें – कम पैसे में JEE-NEET कोचिंग का मौका, CET के लिए जल्द करें आवेदन

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *