नई दिल्ली | 15 अगस्त 2025: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सरकार आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि जल्द ही GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) ढांचे में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसमें लंबे समय से लागू 12% और 28% के टैक्स स्लैब खत्म कर, एक आसान और कम दर वाला सिस्टम लाने की योजना है।
क्या होगा नया बदलाव?
दो स्लैब का नया फॉर्मूला: वित्त मंत्रालय मौजूदा चार टैक्स दरों (5%, 12%, 18%, 28%) को हटाकर केवल दो मुख्य स्लैब बनाने पर विचार कर रहा है। कुछ चुनिंदा सामानों पर अलग स्पेशल रेट लागू हो सकता है।
12% वाले सामान सस्ते होंगे: करीब 99% सामान—जैसे पैकेज्ड फूड, कपड़े, जूते, होम एप्लायंसेज़—को 12% से घटाकर 5% स्लैब में लाने की तैयारी है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
टैक्स स्ट्रक्चर होगा आसान: मौजूदा जटिलता खत्म होगी और बिज़नेस के लिए भी टैक्स अनुपालन आसान होगा।
लक्जरी सामान पर ज्यादा टैक्स: ज़रूरी सामान पर 5% टैक्स, बाकी सामान पर 18%, और लग्जरी व सिगरेट जैसे “सिन गुड्स” पर 40% टैक्स का प्रस्ताव है।









