Add Your Heading Text Here

HomeSportsभज्जी ने ललित मोदी पर बरसाया गुस्सा, IPL 2008 के थप्पड़ कांड का वीडियो शेयर करने पर जताई नाराजगी

मुंबई – आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के साथ अपने पॉडकास्ट में आईपीएल 2008 के विवादित थप्पड़ कांड का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में हरभजन सिंह और सुनील श्रीसंत के बीच हुई झड़प कैद है, जिसने 18 साल पहले भारतीय क्रिकेट जगत को हिला दिया था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया और ललित मोदी पर नाराजगी जताई। उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कहा, “जैसे यह वीडियो अब सामने आया है, वह बिल्कुल गलत है। मुझे शक है कि इसे शेयर करने के पीछे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ हो सकता है।”

भज्जी ने यह भी कहा कि “18 साल पहले की घटना अब इतिहास बन चुकी थी और लोग उसे भुला चुके थे, लेकिन अब इसे फिर से सामने लाया जा रहा है। मैं अपने किए पर आज भी शर्मिंदा हूं।”

आईपीएल 2008 के पहले सीज़न में यह विवाद मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के बाद हुआ था। उस समय हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे, जबकि श्रीसंत पंजाब की ओर से मैदान पर थे। मैच खत्म होने के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। उस समय इस घटना का कोई रिकॉर्डिंग मौजूद नहीं थी, लेकिन ललित मोदी के पॉडकास्ट में बताया गया कि उनके सिक्योरिटी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई थी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *