Add Your Heading Text Here

HomeSportsभारतीय मूल के गेंदबाज़ हर्षित सेठ ने रचा इतिहास, एक ओवर में चटकाए लगातार 6 विकेट

क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन जो कारनामा भारतीय मूल के युवा गेंदबाज़ हर्षित सेठ ने किया है, उसने खेल जगत को हैरान कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से खेलने वाले इस तेज़ गेंदबाज़ ने एक ही ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

आम तौर पर बल्लेबाज़ों को क्रिकेट का हीरो माना जाता है, लेकिन यह प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि बिना गेंदबाज़ के जीत की कल्पना करना असंभव है। जितने भी रन बना लिए जाएं, मैच का रुख तभी बदलता है जब गेंदबाज़ अपनी धार दिखाते हैं। हर्षित सेठ की यह उपलब्धि इसका बेहतरीन उदाहरण है।

गौरतलब है कि क्रिकेट में हमने एक ओवर की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगते देखे हैं, लेकिन 6 गेंदों पर 6 विकेट जैसी उपलब्धि बेहद दुर्लभ है। क्रिकेट इतिहास में ऐसे कारनामे उंगलियों पर गिने जा सकते हैं और अब इस सूची में हर्षित सेठ का नाम भी शामिल हो गया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *