Add Your Heading Text Here

HomeSportsएशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई

एशिया कप 2025 के सुपर चार मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से केवल सैफ हसन ने अच्छी बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में 69 रन बनाए। इसके अलावा परवेज़ हुसैन ने 21 रन का योगदान दिया।

मैच में विशेष प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन तववेद हिर्दोए जल्दी आउट हो गए और इसके बाद टीम के बाकी बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते गए। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने अकेले दम पर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन शमीम हुसैन और जाकिर अली आउट हो गए।

इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और एशिया कप का खिताबी मुकाबला अब बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *