Add Your Heading Text Here

HomeSportsHockey Asia Cup 2025: भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर ग्रुप चरण में बनाया दबदबा

एशिया कप हॉकी 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। सोमवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पूल-ए के अंतिम मुकाबले में भारत ने कजाकिस्तान को भारी अंतर से 15-0 हराया।

भारत की जीत की शुरुआत से ही आक्रामक खेल देखने को मिला। मैच के सिर्फ 5वें मिनट में अभिषेक ने पहला गोल दागा और जल्दी ही दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक अभिषेक ने सुखजीत को बेहतरीन पास दिया, जिसने गोल कर भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दबदबा बनाए रखा। जगराज सिंह ने 24वें और 31वें मिनट में शानदार गोल किए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बढ़ाया। इसके बाद अमित रोहिदास ने भी टीम के स्कोर में योगदान दिया और हाफ टाइम तक भारत का पलड़ा भारी रहा, स्कोर 7-0 हो गया।

टीम इंडिया ने पूरे मैच में कजाकिस्तान पर निरंतर दबाव बनाए रखा और अंततः 15-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण की समाप्ति टॉप पर की और अब सुपर-4 के पहले मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *