Add Your Heading Text Here

HomeSportsIndia vs Bangladesh Asia Cup Live Streaming: भारत-बांग्लादेश पहली बार टकराएंगे, कब और कहां देखें ये मुकाबला?
India vs Bangladesh Asia Cup Live Streaming: भारत-बांग्लादेश पहली बार टकराएंगे, कब और कहां देखें ये मुकाबला?

India vs Bangladesh Match Start Time Asia Cup 2025: भारतीय टीम एशिया कप 2025 में विजय रथ पर सवार है. इस टीम ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. और अब उसका मुकाबला बांग्लादेश से है. ये इन दोनों टीमों की एशिया कप 2025 में होने वाली पहली भिड़ंत होगी. इस मैच में जो भी टीम हारेगी, वो सुपर-4 राउंड में उसकी पहली हार होगी. भारत ने सुपर-4 राउंड के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को शिकस्त दी थी.

भारत-बांग्लादेश के T20I आंकड़े

एशिया कप 2025 T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. क्रिकेट के इस फॉर्म में अगर दोनों देशों के आंकड़े को देखेंगे तो बांग्लादेश के मुकाबला भारत काफी आगे खड़ा नजर आता है. दोनों देश अब तक 17 बार T20 इंटरनेशनल में भिड़े हैं, जिसमें से 16 बार भारत जीता है. दोनों के बीच पहला T20 साल 2009 में खेला गया था. और तब से लेकर आज तक बांग्लादेश को सिर्फ एक T20 मैच जीतने में ही कामयाबी मिली है

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 का ये अहम मुकाबला आप कब,कहां और कैसे देख सकते हैं, उसके बारे में आइए जानते हैं.

IND vs BAN: कब और कहां देखें Live Streaming?

भारत और बांग्लादेश का मैच किस दिन खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला एशिया कप 2025 में बुधवार 24 सितंबर को खेला जाएगा.

एशिया कप में भारत-बांग्लादेश मैच कितने बजे शुरू होगा?

सुपर-4 में भारत और बांग्लादेश का ये मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि 7:30 बजे होगा.

UAE के किस मैदान पर भारत-बांग्लादेश का मैच खेला जाएगा?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तरह भारत-बांग्लादेश का ये मैच भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत-बांग्लादेश मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

अगर टीवी पर ये मैच देखना है तो उसके लिए टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल 1, 2, 3 और 5 पर देख सकते हैं.

भारत और बांग्लादेश मैच की Online Streaming किस प्लेटफॉर्म पर होगी?

बुधवार को होने वाले इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Sony Liv की ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *