Add Your Heading Text Here

HomeSportsरोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, हरमनप्रीत की हैट्रिक से चीन 4-3 से परास्त

राजगीर (बिहार)। हॉकी एशिया कप में भारत ने शानदार आगाज़ करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में चीन को 4-3 से मात दी। इस जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने हैट्रिक जमाकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

मैच की शुरुआत भारत के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले क्वार्टर में चीन ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई और भारत दबाव में नज़र आया। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने गजब का पलटवार किया। महज़ दो मिनट के अंतराल में जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत आगे था।

तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। हालांकि इसके बाद चीन ने जोरदार खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल कर दिए और मुकाबला रोमांचक हो गया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 3-3 से बराबर था।

निर्णायक चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर चमके। उन्होंने शानदार गोल कर न सिर्फ अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि भारत को 4-3 की अहम बढ़त दिलाई, जो मैच के अंत तक कायम रही।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *