Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentगायक जसबीर जस्सी का यो यो हनी सिंह पर तीखा वार: “नशा और बदमाशी सिखाने वाले गायक को इतना बड़ा प्लेटफॉर्म क्यों दिया जाता है?”

मशहूर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने गायक यो यो हनी सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहाली में 23 अगस्त को होने वाले फिल्मफेयर समारोह से पहले उन्होंने खुले तौर पर हनी सिंह के गानों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “जो गायक युवाओं को ‘वोदका’ और बदमाशी सिखाता है, उसे इतने बड़े मंच पर जगह मिलना बेहद दुखद है।”

मीडिया से बातचीत में जसबीर जस्सी ने कहा, “क्या पंजाब में गायकों की कमी हो गई है, जो हनी सिंह जैसे गायक को बुलाया गया? आज की युवा पीढ़ी गायकी से प्रेरणा लेती है। अगर उन्हें नशे और बदमाशी से जुड़े गाने सुनाए जाएंगे तो समाज किस दिशा में जाएगा?”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाबी संगीत की जड़ें बहुत गहरी हैं और इसने दुनिया भर में अपना नाम बनाया है। लेकिन कुछ गायक अपने शब्दों और धुनों से युवाओं को गलत राह की ओर धकेल रहे हैं।

जस्सी ने आयोजकों से अपील की कि ऐसे कलाकारों को प्रमोट करने की बजाय उन गायकों को मंच दिया जाए, जो सचमुच पंजाबी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *