
लोकसभा में बीते दिन राजनीतिक माहौल बेहद गरमा गया जब दागी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने से जुड़े बिल को पेश किया गया। इस दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और यहां तक कि विधेयक की कॉपी फाड़कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर फेंकी गई।
हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कंगना ने दावा किया कि बिल की कॉपी फेंकने के साथ ही कुछ सांसद पत्थर भी साथ लाए थे और उन्होंने अमित शाह के चेहरे पर पत्थर फेंका।
कंगना के इस बयान ने संसद की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, अभी तक विपक्ष की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।









