Add Your Heading Text Here

HomeIndiaKarur Stampede को लेकर Actor Vijay की पार्टी का साजिश का आरोप, हादसे की 5 सबसे बड़ी वजह

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टीबीके प्रमुख विजय की पहली बड़ी रैली एक भीषण त्रासदी में बदल गई, जहां भगदड़ मचने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए. यह घटना पूरे देश को स्तब्ध कर गई है, क्योंकि राज्य में किसी राजनीतिक रैली में इतने बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान पहले कभी नहीं देखा गया. बताया जा रहा है कि विजय रैली में 6 घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे सुबह से धूप में इंतजार कर रही भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ में घुटन, प्यास और थकान से कई लोग बेहोश हो गए. आयोजन स्थल पर अनुमति से अधिक भीड़ थी, और बैरिकेड्स, इमरजेंसी गेट व स्वयंसेवकों की भारी कमी थी. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी, न ही पानी या प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध थीं. देखें वीडियो

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *