तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टीबीके प्रमुख विजय की पहली बड़ी रैली एक भीषण त्रासदी में बदल गई, जहां भगदड़ मचने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए. यह घटना पूरे देश को स्तब्ध कर गई है, क्योंकि राज्य में किसी राजनीतिक रैली में इतने बड़े स्तर पर जानमाल का नुकसान पहले कभी नहीं देखा गया. बताया जा रहा है कि विजय रैली में 6 घंटे की देरी से पहुंचे, जिससे सुबह से धूप में इंतजार कर रही भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ में घुटन, प्यास और थकान से कई लोग बेहोश हो गए. आयोजन स्थल पर अनुमति से अधिक भीड़ थी, और बैरिकेड्स, इमरजेंसी गेट व स्वयंसेवकों की भारी कमी थी. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं थी, न ही पानी या प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध थीं. देखें वीडियो
Related Posts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से देश की पहली रैपिड ट्रेन के कॉरिडोर का किया उद्घाटन , हरी झंडी दिखाने
Oct 30, 2023
पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन
86
0
नवंबर 2023 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें राज्य-दर-राज्य छुट्टियां
Oct 31, 2023
नवंबर 2023 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे। त्योहारों
77
0
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने एक पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी
Oct 31, 2023
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने गोलीबारी कर एक पुलिस प्रमुख की हत्या कर दी
94
0









