Add Your Heading Text Here

HomePunjabपटियाला SSP को धमकी पर सियासत गरमाई, विधायक कुलदीप धालीवाल ने साधा सुਖबीर बादल पर निशाना

चंडीगढ़।
पंजाब की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर कड़ा हमला बोला। धालीवाल ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल ने हाल ही में पटियाला के SSP को खुलेआम धमकी दी थी।

धालीवाल के मुताबिक, सुखबीर ने पुलिस अधिकारी से कहा था – “मैंने तुम्हारा नाम अपनी डायरी में लिख लिया है, पासपोर्ट बनवा लो। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो कार्रवाई तय है।”

विधायक धालीवाल ने इस बयान को लेकर बादल परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सुखबीर आज भी सत्ता के सपने देख रहे हैं, जबकि जनता उन्हें हमेशा के लिए नकार चुकी है। दस साल के शासन में किए गए अपराधों को पंजाब भूल नहीं सकता। आपकी धमकियों का अब कोई असर नहीं रहा।”

उन्होंने आगे कहा कि जब बादल सत्ता में थे तो पुलिस अधिकारी उन्हें ‘प्रिय’ लगते थे, लेकिन जैसे ही सत्ता गई, वे ‘डायरी उठाकर’ धमकाने लगे।

धालीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावितों को बांटा गया पैसा नशा तस्करी से जुड़ा था। खुलासा होने पर सुखबीर ने तुरंत यह सिलसिला रोक दिया।

विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा – “सुखबीर को उनके पिता ने कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाया, तो पंजाब की जनता ऐसी गलती कैसे कर सकती है? पंजाब में बादल परिवार का नहीं, कानून का राज चलेगा।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *