जम्मू-कश्मीर:
कुलगाम ज़िले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जबकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की।
मुठभेड़ में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
इस कार्रवाई को आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।









