
खूबसूरती और आत्मविश्वास की मिसाल मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीत लिया है। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने देशभर से आई प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।
जीत के बाद खुशी
ताज अपने सिर पर सजने के बाद मनिका विश्वकर्मा ने कहा कि यह पल उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने इसे अपनी मेहनत, परिवार और टीम के सहयोग का परिणाम बताया।
कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?
मनिका विश्वकर्मा मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। पेशे से वह मॉडल हैं और पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रहकर अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दे रही हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में मनिका विश्वकर्मा ने बाज़ी मार ली। कड़े मुकाबले के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का ताज पहनाया गया।मनिका विश्वकर्मा अब इस साल के अंत में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी जीत ने देशभर में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया है।









