Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब बाढ़ संकट: मनकीरत औलख देंगे 5 करोड़ रुपये

चंडीगढ़। अगस्त की शुरुआत से पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक राज्य के 12 ज़िले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, करीब 2 लाख 56 हज़ार लोग इस आपदा से प्रभावित हैं।

इस मुश्किल घड़ी में पंजाबी संगीत जगत के कलाकार पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क के बाद अब मशहूर गायक मनकीरत औलख ने भी बड़ी पहल की है। औलख ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

सितारों की इंसानियत भरी पहल

जहां दिलजीत दोसांझ और एमी विर्क पहले ही राहत सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं, वहीं मनकीरत औलख का यह योगदान बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की नई उम्मीद लेकर आया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और आम लोग इन कलाकारों की इस इंसानियत भरी पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *