Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentपंजाबी गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी

पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, गायक को यह धमकी एक विदेशी फोन नंबर से उसके मोबाइल पर संदेश के जरिए भेजी गई।

औलख ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। बता दें कि उन्हें पहले से ही सुरक्षा प्रदान की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी भरा संदेश कल आया था। हालांकि, इसमें किसी तरह की कोई मांग नहीं की गई। इसके बावजूद, गायक की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई गई है।

खास बात यह है कि औलख को एक और संदेश भी मिला है जिसमें उनके पूरे परिवार को धमकियां दी गई हैं। इस वजह से परिवार के सदस्य दहशत और तनाव में हैं।

धमकी भरे मैसेज में लिखा है –
“तैयारी कर ले बेटा, तेरा समय आ गया है… चाहे तेरी पत्नी हो या तेरा बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बेटा, तेरा नंबर लगा हुआ है।”

इसके अलावा, संदेश में यह भी कहा गया है कि इसे मज़ाक न समझा जाए। मैसेज में लिखा है –
“यह मत सोच कि तुझे धमकी का कोई मज़ाक किया है। बेटा, नंबर लगाना कैसा लगता है, देख ले… अब देख बेटा तेरे साथ क्या-क्या होना है…”

गौरतलब है कि मनकीरत औलख को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं और उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। लेकिन ताज़ा धमकी ने न सिर्फ गायक, बल्कि उनके परिवार को भी दहशत में डाल दिया है। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और जांच जारी है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *