Add Your Heading Text Here

HomeCrimeकत्ल के 11 दिन बाद मिला Model Divya Pahuja का श.व, टोहाना नहर से बरामद हुई लाश 

पूरे हरियाणा को हिला देने वाले मॉडल दिव्या पाहुजा केस में बड़ी खबर है. हरियाणा पुलिस को उसकी बॉडी हत्या के 11वें दिन मिल गई है. आरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के टोहाना फतेहाबाद से कुंदनी हेड में फेंका था. दिव्या गैंगस्टर की गर्ल फ्रेंड थी. उसकी हत्या 2 जनवरी को हुई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद गुरुग्राम पुलिस दिव्या की बॉडी को तलाशने में जुट गई थी. दिव्या के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. बता दें, यह केस हरियाणा पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. पुलिस पर जनता के साथ-साथ राजनीतिक दबाव भी बढ़ता जा रहा था.

पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। पुलिस को उसके शव का सुराग मिल गया है। शव को ठिकाने लगाने वाला पुलिस ने दबोच लिया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया और बताया कि उसने कहां और कैसे दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाया।

दिव्या की 2 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब तक उसका शव नहीं मिला है। हालांकि सुराग हाथ लग गया है, लेकिन अभी पुलिस ने शव को बरामद नहीं किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में कोलकाता से गिरफ्तार बलराज गिल ने कई राज उगले और गैंगस्टर संदीप गाड़ौली से उसका लिंक भी बताया।

गुरुग्राम के ACP (क्राइम) वरुण कुमार दहिया के अनुसार, बलराज गिल शव को ठिकाने वाले लोगों में शामिल था। बलराज पुलिस से छिपता फिर रहा था। गुरुवार को जब वह दिल्ली जाने लगा तो कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों ने उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया और उसे गुरुग्राम ले आई।

यहां पूछताछ में बलराज ने बताया कि उसने दिव्या पाहुजा के शव को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। बलराज गिल और रवि बांगा दिव्या की लाश को गुरुग्राम से पंजाब लेकर पटियाला में भाखड़ा नहर में फेंकने के बाद चंडीगढ़ भाग गए। वहां से ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे।

दिव्या पाहुजा जानी मानी मॉडल थी और गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड थी, लेकिन उस पर पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर का फर्जी एनकाउंटर कराने का आरोप लगा है। मामले में दिव्या को गिरफ्तार किया था, तब वह 18 साल की थी। उसके साथ उसकी मां और 5 पुलिस अधिकारी भी अरेस्ट हुए थे। 7 साल जेल में बिताने के बाद जून 2023 में उसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत देकर रिहा कर दिया था।

गैंगस्टर गाडौली की हत्या 7 फरवरी 2016 को मुंबई के एक होटल में हुई थी। उसने पुलिस ने दिव्या पाहुजा के जरिए ही होटल में बुलाया था। गाडौली गुरुग्राम का कुख्यात गैंगस्टर था और उस पर कई मर्डर करने कर चार्ज था। उस पर एक लाख 25 हजार का इनाम भी था। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 36 केस दर्ज थे। अक्टूबर 2015 में नगर निगम पार्षद बिंदर गुज्जर के ड्राइवर के मर्डर केस में वह वांछित था।

About Author

Posted By City Home News