CITY HOME NEWS

Home ∕ India ∕ Mongolpuri Student Killing: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 साल के छात्र की हत्या, स्कूल के बाहर लड़कों ने किया हमला

दिल्ली के मंगोलपुरी से एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में छात्रों के बीच मामूली विवाद के बाद एक छात्र की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार, स्कूल में झगड़ा होने के बाद स्कूल के बाहर बाहरी लड़कों ने छात्रों के साथ मारपीट की. इस मारपीट में घायल व्योम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. व्योम दसवीं कक्षा का छात्र था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए गहन तफ्तीश जारी है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *