Add Your Heading Text Here

HomeIndia‘ट्रंप की भावनाओं का सम्मान करता हूँ’—मोदी ने साझेदारी को बताया भरोसेमंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न सिर्फ सकारात्मक हैं बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद मजबूत हैं। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और दोनों देशों की साझेदारी भविष्य में और आगे बढ़ेगी।

मोदी का यह बयान उस समय आया है जब ट्रंप ने हाल ही में भारत-अमेरिका संबंधों पर टिप्पणी करते हुए पहले तो नाराज़गी जताई थी और बाद में यू-टर्न लेकर रिश्तों को “खास और स्थायी” बताया था।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखकर कहा था कि अमेरिका ने भारत और रूस को “खतरनाक चीन” के हाथों खो दिया है। उनका यह बयान ऐसे समय आया था जब टैरिफ और रूस से तेल खरीद को लेकर भारत-अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे थे।

हालांकि बाद में ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को लेकर चिंता की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने भारत-अमेरिका साझेदारी को “खास” बताया।

गौरतलब है कि ट्रंप की यह टिप्पणी तब सामने आई जब तियानजिन (चीन) में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्मजोशी भरी मुलाकात ने वैश्विक सुर्खियां बटोरी थीं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *