Add Your Heading Text Here

HomeSportsविश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा का खिताब नहीं रहा कायम, केशॉर्न वालकॉट ने जीता सोना

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो मुकाबले में इस बार भारत के स्टार खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा को बड़ी निराशा हाथ लगी। त्रिनिदाद और टोबैगो के केशॉर्न वालकॉट ने सभी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

32 साल के वालकॉट ने अपनी चौथी कोशिश में शानदार 88.16 मीटर की थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं कांस्य पदक अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन को मिला, जिन्होंने 86.67 मीटर की थ्रो की।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता मिले-जुले नतीजे लेकर आई। नीरज चोपड़ा 84.03 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ केवल आठवें स्थान पर रहे। इसके उलट भारत के सचिन यादव ने 86.27 मीटर की शानदार थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल कर सबका ध्यान खींचा। पाकिस्तान के अर्शद नदीम 82.75 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *