
नेपाल में Gen-Z छात्रों का उग्र प्रदर्शन हो रहा है. इसके चलते कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. सोशल मीडिया बैन के खिलाफ बगावत कर रहे प्रदर्शनकारी छात्र नेपाल की संसद तक पहुंच गए. इस हिंसक प्रदर्शन के चलते अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. स्थिति बिल्कुल बेकाबू हो चुकी है. शाम 6 बजे नेपाल कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. नेपाल प्रोटेस्ट से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….









