Add Your Heading Text Here

HomeArticlesOffice Tiffin Ideas: ऑफिस टिफिन के लिए बनाएं प्याज की सब्जी, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
Office Tiffin Ideas: ऑफिस टिफिन के लिए बनाएं प्याज की सब्जी, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

ऑफिस जाते समय टिफिन में क्या लेकर जाएं इसे लेकर ज्यादातर लोगों को कंफ्यूजन रहती है. रोजाना एक ही तरह से बनी सब्जी को खाकर बोरियत होने लगती है. ऐसे में आप उसी सब्जी को अलग-अलग तरह से बना सकते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर रेसिपी की अलग-अलग वीडियो मिला जाएंगी. वहीं भारतीय रसोई में प्याज और टमाटर का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है. अगर बात प्याज की करें, तो इसका उपयोग सलाद या फिर सब्जियों को बनाने के लिए किया जाता है. लेकिन इसके अलावा आप इसे स्वादिष्ट सब्जी भी बना सकते हैं.

शेफ कुणाल कपूर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. जिसमें उन्होंने प्याज की सब्जी को बनाने का आसानी तरीका बताया है. यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है. ऑफिस में आपके दोस्त भी इस सब्जी के स्वाद और इसे बनाने वाले की तारीफ जरूर करेंगे. आइए जानते हैं प्याज की सब्जी बनाने की रेसिपी

जरूरी सामग्री

इसे बनाने के लिए आप चाहिए होगा 2 से 3 प्याज, 4 से 5 काजू, 5 चम्मच तेल, 1/2चम्मच हींग, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच साबुत धनिया, 10 से 11 काली मिर्च, 2 चम्मच साबुत धनिया, 10 से 11 काली मिर्च, जरूरत के मुताबिक लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, 2 से 3 हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, चाट मसाला, हरी प्याज और स्वादानुसार नमक

Spices For Onion Dish

प्याज की सब्जी के लिए जरूरी मसाले ( Credit : Getty Images )

प्याज की सब्जी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले को प्याज को मोटा-मोटा काट लेना है. इसके बाद एक पेस्ट तैयार करेंगे. इसे बनाने के लिए एक ग्राइंडर में काजू, दही और थोड़ा पानी मिलाकर सॉफ्ट मिश्रण बना लेंगे. अब एक पैन में घी गरम करें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा हींग का पाउडर, सूखी लाल मिर्च, जीरा, धनिया के बीज और काली मिर्च डालकर छौंक लगाएंगे. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन और अदरक मिलाएं. ध्यान रखें इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें.

अब इसमें हरी मिर्च डालकर मिक्स करें. इसमें अपनी स्वाद और जरूरत के मुताबिक हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर भून लें. अब इसमें दही और काजू का पेस्ट डालकर मिक्स करेंगे. इसे थोड़ा पका लेंगे. इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें और इसे मिक्स करें. इसके ऊपर से नमक और कसूरी मेथी डालें. अब इसे अच्छे से भून लें. 3 से 4 मिनट के बाद यह इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें. अब इसमें ऊपर से चाट मसाला डालें. आप चाहें तो इसमें बारिक कटा हुआ हरा प्याज भी डाल सकते हैं. प्याज की सब्जी बनकर तैयार है. इसके अलावा लाल मिर्च पाउडर डालते समय में नमक डाल सकते हैं.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *