
आज एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से मुहम्मद हैरिस ने सर्वाधिक 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मुहम्मद नवाज और सलमान आग़ा ने क्रमशः 19-19 रन बनाए।
बॉलिंग में शाहीन अफरीदी और हैरिस राउफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। सईम अयूब ने भी दो विकेट हासिल किए।
बांग्लादेश की पारी का आगाज मुश्किल रहा। सलामी बल्लेबाज परवेज़ हुसैन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए, उनका कैच शाहीन अफरीदी ने पकड़ा। इसके बाद तौवीद हिर्दौए भी महज पांच रन बनाकर आउट हुए। सैफ हसन ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन हैरिस राउफ की गेंद पर सईम अयूब के हाथों कैच आउट हो गए। एम हसन ने 11 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम लगातार विकेट खोती गई और 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर केवल 124 रन ही बना सकी।









