
‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन को कुछ महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके पति पराग त्यागी अब भी अपनी पत्नी की यादों में डूबे हुए हैं। हाल ही में पराग ने अपनी 15वीं शादी की सालगिरह पर दिवंगत पत्नी के नाम एक बेहद भावुक तोहफा दिया।
सीने पर बनवाया शेफाली का टैटू
पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने सीने पर शेफाली जरीवाला का चेहरा टैटू करवाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा—दोस्तो, इंतज़ार आखिरकार ख़तम हुआ। हमारी 15 वी सालगिरह पर परी को मेरा तोहफा। वो हमेशा मेरे दिल में है , मेरे शरीर के सारे सेल्स में है। अब हर कोई यह देख पायेगा।
पराग का यह जेस्चर देखकर फैंस भी भावुक हो गए। कई यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह उनकी पत्नी के लिए सच्चे प्यार और अटूट रिश्ते की मिसाल है।बता दें कि शेफाली जरीवाला का इस साल जून में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद पराग पूरी तरह टूट गए थे। हालांकि, अब वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी की यादों को संजोए रखने की कोशिश कर रहे हैं।









