Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentपंजाबी गायक और अभिनेता परमिश वर्मा शूटिंग के दौरान घायल

पंजाबी गायक और अभिनेता परमिश वर्मा अंबाला में पंजाबी फिल्म शेरा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके चेहरे पर कांच का एक टुकड़ा लग गया। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और वह चंडीगढ़ वापस आ गए। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, परमिश शूटिंग के दौरान अपनी कार में बैठे थे और शूटिंग में इस्तेमाल हुई नकली गोली उनके कार के शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया और परमिश के चेहरे पर लग गया।

अभी तक किसी ने भी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परमिश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जरूर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह घटना शेरा फिल्म के सेट पर हुई। मैं परमात्मा के आशीर्वाद से ठीक हूं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *