Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपीएम मोदी का बड़ा ऐलान: हिमाचल को देंगे1500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद


हिमाचल प्रदेश में हालिया बाढ़ से तबाही का मंजर देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि हिमाचल को पुनर्वास और ढांचागत सुधार कार्यों के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग मिलेगा।

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की घोषणा को बड़ी राहत करार देते हुए कहा है कि यह पैकेज बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को गति देगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *