Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentप्रभास फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ कर रही ताबड़ तोड़ कमाई, कई रिकॉर्ड किये अपने नाम 

सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से धुआंधार परफॉर्म कर रही है सालार का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म जमकर नोट छाप रही है | ‘सालार’ 22 दिसंबर को पांच भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जब से ‘सालार’ सिनेमाघरों में आई है, तब से यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.  फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 90.7 करोड़ के कलेक्शन के साथ दमदार ओपनिंग की थी और साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन ‘सालार’ का कलेक्शन 62.05 करोड़ रहा.

वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 42.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘सालार’ ने रिलीज के चार दिनों में 251.60 करोड़ की कमाई कर ली है.’सालार’ देश ही नहीं पूरी दुनिया में धूम मचा रही है और ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर महज तीन दिनों में ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की है कि फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 402 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.वहीं कहा जा रहा है कि ये फिल्म क्रिसमस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

About Author

Posted By City Home News