
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए प्रार्थना की।
प्रीति ने अपने संदेश में लिखा, “वैष्णो देवी से लेकर शिमला और पंजाब तक, उत्तर भारत बाढ़, भूस्खलन और लगातार बारिश से जूझ रहा है। कृपया सभी लोग सुरक्षित रहें। उम्मीद है कि हम सब मिलकर जितनी मदद कर सकते हैं, करेंगे। तब तक मेरी प्रार्थनाएँ आप सभी के साथ हैं।”
पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियान के मुताबिक, राज्य के 12 जिलों में 2.56 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं और जान-माल के साथ-साथ कृषि व पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ है।









