CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं।

तमिलनाडु की यात्रा के बाद आज पीएम केरल पहुंचे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के एक कार्यक्रम ‘स्त्री शक्ति समागम’ को संबोधित किया | केरल के त्रिशूल में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के महिला सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं आभारू हूं कि स्त्री शक्ति मुझे आर्शीवाद देने के लिए बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुई हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को लंबे समय तक रोक कर रखा था। लेकिन मोदी ने आपको आपका हक दिलाने की गारंटी दी थी, जिसे मैंने पूरा कर लिया हैं। जब देश में कांग्रेस और वाम दल का गठबंधन था, उस समय मुस्लिम बहनें तीन तलाक के कारण परेशान थीं। लेकिन मोदी ने इससे आजादी दिलाने की गारंटी दी और उसे ईमानदारी से पूरा किया है।

About Author

Posted By City Home News