Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सोमवार को लुधियाना में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सोमवार को लुधियाना में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। जाखड़ ने कहा कि डिबेट करनी है तो खुले में की जाए। उन्होंने लुधियाना के प्रशासनिक अधिकारियों से सुबह बात की और डिबेट बारे पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस बारे कुछ नहीं पता। सभी तैयारियां चंडीगढ़ से की जा रही हैं।

जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस डिबेट की बात कर रहे हैं, उसका कोई फायदा नहीं। बंद आडिटोरियम में डिबेट सिर्फ कैमरों तक रह जाएगी। यदि इसी तरह की डिबेट करनी है तो मुझे और भगवंत सिंह मान को एक कमरे में बंद कर दो। जो बाहर निकला, वही जीता। हम दोनों कमरे में कबड्डी-कबड्डी खेल लेंगे। जिसने सही सलामत हालत में दरवाजा खोला, वहीं जीता। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि सभी को साथ लेकर चले। प्रदेश के हित को ध्यान में रख कर फैसला लेना चाहिए। यदि पंजाब में एस. वाई. एल. की नहर बनती है और हरियाणा को पानी जाता है तो मालवा का अबोहर इलाका पानी विहीन हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को किसी तरह की पंजाब की चिंता नहीं है। सीएम पंजाब को लेकर लापरवाह है। वह पंजाब को लेकर गंभीर नहीं हैं। क्योंकि भगवंत मान आज भी अपने पुराने पेशे से बाहर नहीं निकल पा रहे। आज जो पानियों का मुद्दा है ये कोई कलाकारों वाला मुद्दा नहीं है। लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा है। जाखड़ ने कहा कि सरकार लोगों का एस. वाई. एल. मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए डिबेट जैसे प्रोग्राम का आयोजन कर रही है।

About Author

Posted By City Home News