Add Your Heading Text Here

HomePunjabभगवंत मान : राहत के लिए हेलीकॉप्टर जनता को समर्पित, गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को गुरदासपुर जिले के दीनानगर के बहिरामपुर इलाके पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गांवों से रिपोर्ट मिली है कि लोग छोटे बच्चों के साथ छतों पर फंसे हुए हैं और उनके पास राशन व अन्य ज़रूरी सामान तक नहीं है। इस संकट को देखते हुए उन्होंने घोषणा की कि सरकार का हेलीकॉप्टर अब राहत कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके ज़रिए लोगों तक पानी, दूध और राशन पहुँचाया जाएगा।

मान ने कहा कि “जिन लोगों ने हमें 92 सीटें जीताकर यह हेलीकॉप्टर दिया था, अब यह पूरी तरह से उन्हीं की सेवा में लगाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि वह स्वयं कार से वापस लौटेंगे ताकि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल सिर्फ राहत कार्यों के लिए किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर को भी निर्देश दिए हैं कि ज़रूरतमंद परिवारों तक तुरंत मदद पहुँचाई जाए और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्यों को अंजाम दे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *