पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत खराब होने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनसे मिलने उनकी माता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे। CM की सेहत में अब सुधार है। उनकी पल्स रेट पहले से बेहतर हुई है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका चेकअप किया और निगरानी के लिए भर्ती करने की सलाह दी थी। इसके बाद शुक्रवार रात उन्हें एडमिट कर लिया गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल लाए गए
जानकारी के मुताबिक भगवंत मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी वजह से उनका AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी टल गया था। तब से वह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही आराम कर रहे थे और वहीं पर इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम उनकी तबीयत और बिगड़ गई। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के चलते शुक्रवार शाम को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। पिछले साल भी सितंबर माह में तबीयत खराब हुई थी
CM भगवंत मान की तबीयत पिछले साल भी बिगड़ी थी। 26 सितंबर 2024 को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप में पता चला कि उनके फेफड़ों की धमनी में सूजन थी, जिससे दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा था। बाद में सामने आया कि मान को लैप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रमण है। यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो बरसात और गंदे पानी के संपर्क से फैलता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। लगातार देखरेख और दवाओं के असर से उनकी तबीयत में सुधार आया। तीन दिन बाद 29 सितंबर 2024 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में जानिए…. —————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब CM की नशा तस्करों को दो टूक:मान बोले- चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कितनी भी बड़ी पहुंच हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े तस्कर जेल जाएंगे और अवैध संपत्तियां ध्वस्त की जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…









