Add Your Heading Text Here

HomeSportsराहुल द्रविड़ ने छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच पद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने हेड कोच राहुल द्रविड़ से विदाई का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट के “दीवार” कहे जाने वाले द्रविड़ पिछले सीज़न में टीम से जुड़े थे, लेकिन 2025 के टूर्नामेंट में फ्रेंचाइज़ी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।

राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक बयान में कहा, “राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ IPL 2026 से पहले अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। कई वर्षों से वे टीम की यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है और फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति में गहरी छाप छोड़ी है।”

फ्रेंचाइज़ी ने यह भी खुलासा किया कि संरचना की समीक्षा के दौरान द्रविड़ को एक बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद RR ने द्रविड़ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कोचिंग और मार्गदर्शन ने टीम को मजबूत मूल्यों से जोड़ा और खेल भावना को और ऊंचा किया।

गौरतलब है कि द्रविड़ ने अपने करियर में राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर खिलाड़ी 46 मैच खेले थे। मैदान पर शांत स्वभाव और नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उनकी छाप टीम और खिलाड़ियों दोनों पर गहरी रहेगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *