Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपंजाब बाढ़ पीड़ितों के साथ रिलायंस, 10 हज़ार परिवारों तक पहुंचाया राशन

नई दिल्ली – पंजाब में आई भीषण बाढ़ से तबाह इलाकों में अब कॉर्पोरेट सेक्टर भी मदद के लिए आगे आ रहा है। देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने राज्य में एक व्यापक राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। कंपनी ने साफ किया है कि उसका फोकस सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों पर है, जिनमें अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी प्रमुख हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने बयान जारी कर कहा, “यह समय पंजाब के साथ खड़े रहने का है। कई परिवारों ने घर और रोज़गार खो दिया है। रिलायंस परिवार न सिर्फ लोगों बल्कि मवेशियों तक के लिए भोजन, पानी और आश्रय उपलब्ध करवा रहा है। हमारी दस सूत्रीय योजना हमारे ‘वी केयर’ सिद्धांत को सामने लाती है।”

10 हज़ार परिवारों तक राशन, 1 हज़ार को नकद वाउचर

रिलायंस ने बताया कि 10,000 परिवारों के लिए सूखा राशन किट तैयार किया गया है। वहीं 1,000 ज़रूरतमंद परिवारों को 5,000 रुपये मूल्य के वाउचर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें खासतौर पर अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई है।

इसके साथ ही, सामुदायिक रसोइयों के लिए भी सामग्री दी जा रही है, ताकि प्रभावितों को तुरंत पका हुआ भोजन मिल सके। बाढ़ग्रस्त गांवों में पोर्टेबल वॉटर फ़िल्टर लगाए जा रहे हैं और विस्थापित परिवारों को टेंट, तिरपाल, मच्छरदानी और बिस्तर जैसी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

प्रशासन के साथ 24 घंटे तालमेल

रिलायंस फाउंडेशन ने बताया कि उनकी टीमें जिला प्रशासन, पंचायतों और पशुपालन विभाग के साथ मिलकर दिन-रात काम कर रही हैं। राहत पहुंचाने के साथ-साथ एक मध्यम-अवधि रिकवरी योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

बयान में कहा गया, “रिलायंस इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमें भरोसा है कि हमारे सामूहिक प्रयास राज्य को तेज़ी से और मजबूती के साथ उबरने में मदद करेंगे।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *