Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई शिरोमणि कमेटी, कर्मचारियों ने दी एक दिन की तनख्वाह

पंजाब में बाढ़ से तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में राहत कार्यों के लिए कई संगठन और संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। इन्हीं में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) भी शामिल है, जिसके कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपनी एक दिन की तनख्वाह दान करने का फैसला लिया है।

कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि SGPC पहले दिन से ही प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है। संस्था के कर्मचारी खुद बाढ़ग्रस्त इलाकों तक पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सहायता पहुँचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि SGPC के इतिहास में यह परंपरा रही है कि किसी भी आपदा की घड़ी में कर्मचारी तनख्वाह से योगदान देने के साथ-साथ सेवा कार्यों में व्यक्तिगत रूप से भी शामिल होते हैं।

प्रताप सिंह ने कहा कि SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशों पर बीते कई दिनों से कर्मचारी अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना पानी में फंसे परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचा रहे हैं। अब सामूहिक रूप से सभी कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की तनख्वाह राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *