
Shardiya Navratri 2025 Vrat: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी हैं. नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है. इस दौरान बहुत भक्त व्रत रख रखते हैं. ये धार्मिक आस्था से जुड़ा है, लेकिन इससे शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं. इस दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है जिसमें नट्स, सीड्स, फल, आलू, सिंघाड़े या फिर कूटू का आटा शामिल है. साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारे में मदद मिलती है. लेकिन नौ दिन व्रत रखना आसान नहीं होता है. ऐसे में कुछ लोगों को कमजोरी महसूस हो सकती है.
थकावट और कमजोरी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना और साथ ही आप जूस या स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं. खासकर अगर आपको फल खाना ज्यादा पसंद नहीं है, तो यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन रहेगा. इस आर्टिकल में हम आपको पांच तरह की स्मूदी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप झटपट से घर पर बना सकते हैं.
बनाना और नट्स स्मूदी
इसे बनाने के लिए बादाम और काजू को कम से कम 1 से 2 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगों दे. अब एक मिक्सर या ब्लेंडर में कटा हुआ केला, भिगोए हुए बादाम और काजू, जरूरत के मुताबिक दूध, मिठास के लिए शहद या खजूर डालें. आप चाहें तो चीनी भी डाल सकते हैं. अब सभी इंग्रीडिएंट्स को 1 से 2 मिनट तक ब्लेंड कर लें. जब तक पेस्ट स्मूद और क्रीमी न हो जाए. अब इसे गिलास में निकालें. ऊपर से थोड़े बारीक कटे या कद्दूकस किए हुए बादाम और काजू डालकर सर्व करें. केले में पोटेशियम, फाइबर और प्रोटीन होता है. यह शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है.
चीकू और बनाना स्मूदी
इसे बनाने के लिए चीकू और केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन दोनों के साथ ही दूध, शहद या खजूर को ब्लेंडर में डालकर मिक्स करें. जब तक पेस्ट स्मूथ और गाड़ी नहीं हो जाए, तब तक इसे ब्लेंड करें. ग्लास में निकालें और ऊपर से चीकू स्टाइल या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें. आयरन और फाइबर से भरपूर होता है.
झटपट बनाएं स्मूदी ( Credit : Getty Images )
खीरे की स्मूदी
खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. ऐसे में आप इससे भी स्मूदी बना सकते हैं. इसके लिए खीरे को मोटा-मोटा काट लें. अब इसके साथ धनिया की पत्तियों को ग्राइंडर में डालें. इसे स्मूथ पीस लें. अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें, लीजिए खीरे की स्मूदी झटपट बनकर तैयार है.
सेब, केला और ड्राई फ्रूट स्मूदी
सेब, केला और ड्राई फ्रूट यह सभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, साथ ही शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. ऐसे में आप इन सभी को मिक्स करे स्मूदी बना सकते हैं. इसके लिए केले और सेब को को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक मिक्सी में इन दोनों के साथ ही दूध और भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालें. टेस्टी और हेल्दी स्मूदी बनकर तैयार है.
पपीता स्मूदी
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आप इसकी स्मूदी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए पपीते को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसके साथ में दूध और भीगे हुए नट्स को ग्राइंड कर लें. इसमें आप बनाना, सेब या फिर मैंगो भी मिला सकते हैं. लीजिए बनकर रेडी है टेस्टी पपीता स्मूदी.
नवरात्रि के व्रत के दौरान स्मूदी पीना एक बेहतर ऑप्शन है. लेकिन ध्यान रखें इन फलों में पहले से ही नेचुरल शुगर होती है और फिर स्मूदी बनाने समय उपयोग किए गए इंग्रीडिएंट्स के कारण इसमें शुगर और फैट की मात्रा बढ़ जाती है. इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे पीने से परहेज करें. साथ ही अगर किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो इसे पीने से पहले एक्सपर्ट से सलाह करें.









