Add Your Heading Text Here

HomeSportsमनी लॉन्ड्रिंग केस: शिखर धवन ईडी के सामने हुए पेश

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। वह सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली स्थित संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय में दाखिल हुए। एजेंसी ने धवन से कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

ईडी की जांच का फोकस

सूत्रों के मुताबिक, धवन का नाम ऐप से जुड़ी कुछ प्रमोशनल गतिविधियों के कारण सामने आया है। ईडी इस बात की तह तक जाना चाहती है कि उनका इन गतिविधियों से क्या संबंध रहा।

बढ़ता हुआ ऑनलाइन सट्टेबाजी बाजार

ईडी फिलहाल अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। इन पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी और टैक्स चोरी के गंभीर आरोप हैं। मार्केट रिसर्च कंपनियों का अनुमान है कि भारत में ऐसे प्लेटफार्मों के करीब 22 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से लगभग 11 करोड़ सक्रिय तौर पर जुड़े रहते हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी बाजार का आकार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है और यह हर साल करीब 30% की दर से बढ़ रहा है।

पहले भी क्रिकेटरों से पूछताछ

गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसने के लिए नया कानून लागू किया है।

सरकार की सख्ती

संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 से जून 2025 तक सरकार ने ऐसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के लिए 1,524 आदेश जारी किए हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *