सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
नई दिल्ली। देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।









