
एशिया कप के रोमांच के बीच बड़ी खबर आ रही है, जिसके मुताबिक टीम इंडिया को उसकी जर्सी का नया स्पॉन्सर मिल गया है. अपोलो टायर ने इस रेस में बाजी मारी है, जो कि अब टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 की जगह लेगा. अपोलो टायर से टीम इंडिया का करार 2027 तक के लिए हुआ है. इस दौरान भारत को लगभग 130 मैच खेलने हैं.
एक मैच के अपोलो टायर देगी इतने पैसे
अब सवाल ये है कि ये करार कितने का है? रिपोर्ट के मुताबिक अपोलो टायर एक मैच के लिए तकरीबन 4.5 करोड़ रुपये देगा, जो कि पिछली डील की रकम से 50 लाख रुपये ज्यादा है. ड्रीम 11 का करार एक मैच के लिए 4 करोड़ रुपये का था.
इन्हें हराकर अपोलो टायर बना स्पॉन्सर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर बनने की रेस में कैनवा और जेके टायर भी थे. लेकिन, अपोलो टायर ने उन दोनों को पीछे छोड़कर डील अपने नाम की है. इन सबके अलावा बिरला ऑप्टस पेन्टस ने भी स्पॉन्सर बनने की इच्छा दिखाई थी. मगर वो बोली लगाने नहीं उतरे.









