Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपुंछ में आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगा किया हमला, पांच सैनिक शहीद ,NIA की टीम पहुंची मौके पर


जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दोपहर 3:45 बजे भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया. आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक और जिप्सी पर घात लगाकर हमला किया. हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे. खबर है कि मौके पर NIA की टीम पहुंच गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही NIA ने गृह मंत्रालय के आदेश पर जम्मू-कश्मीर कोकेरनाग में सितंबर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ मामले की जांच अपने हाथों में ली है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत थे

इस हमेल की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने ली है. जवान घटनास्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने दो वाहनों एक ट्रक और एक जिप्सी पर गोलीबारी कर दी.

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बलों ने हमले का त्वरित जवाब दिया गया. घटनास्थल की व्यथित करने वाली तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर पड़े खून, सैनिकों के टूटे हुए हेलमेट और सेना के दो वाहनों के टूटे हुए शीशे देखे जा सकते हैं. जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने खुद को पहाड़ी के ऊपर तैनात किया था, जहां से उन्होंने सेना के वाहनों के मूवमेंट पर नजर रखी और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं.

About Author

Posted By City Home News