Add Your Heading Text Here

HomeWorldट्रंप का बड़ा दावा: 23 देशों पर ड्रग तस्करी और उत्पादन का आरोप, भारत भी शामिल

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि भारत, चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान समेत 23 देश अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी में शामिल हैं। ट्रंप के अनुसार, ये देश अवैध ड्रग्स और रसायनों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी कर अमेरिका की सुरक्षा और उसके नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।

कांग्रेस को सौंपे गए अपने ‘राष्ट्रपति के अहिद’ (Presidential Determination) में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इन 23 देशों को “प्रमुख नशीले पदार्थों के पारगमन केंद्र” या “प्रमुख अवैध ड्रग उत्पादक” देशों के तौर पर चिन्हित किया गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में पांच देशों—अफगानिस्तान, बोलिविया, म्यांमार (बरमा), कोलंबिया और वेनेजुएला—को विशेष रूप से आड़े हाथ लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये देश ड्रग-रोधी प्रयासों में विफल रहे हैं और इन्हें अपनी नीतियों और कार्रवाई में सुधार करने की तत्काल ज़रूरत है।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी न केवल अंतरराष्ट्रीय अपराध को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी को भी बर्बादी की ओर धकेल रही है। इसलिए संबंधित देशों को इस खतरे के खिलाफ अपनी कोशिशें और मज़बूत करनी होंगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *