Add Your Heading Text Here

HomeWorldभारतीय मूल के सिख ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमेरिका में हत्या का मामला दर्ज।

अमेरिका ने सभी विदेशी ट्रक ड्राइवरों को तत्काल वर्कर वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार, 21 अगस्त को इस फैसले की घोषणा की। रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम वाणिज्यिक ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्कर वीज़ा जारी करना तुरंत प्रभाव से रोक रहे हैं।”

इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह हरजिंदर सिंह नामक भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर का मामला है। हरजिंदर सिंह भारत से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका गया था, और उसकी गलती के कारण फ्लोरिडा राज्य में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह पर फ्लोरिडा की एक व्यस्त हाइवे पर ट्रक को गलत दिशा में मोड़ने का आरोप है। इसी वजह से एक मिनीवैन, जो उलटी दिशा से आ रही थी, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार तीन लोग मौके पर ही मारे गए।

अमेरिका में यह घटना वीज़ा और ट्रक संचालन नीतियों पर चर्चा को और तेज कर सकती है, और अमेरिकी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर और सख्ती बरती जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *