
बंदर कितने शरारती होते हैं, ये तो आप जानते ही होंगे. कई बार तो वो लोगों को इतना परेशान कर देते हैं कि लोग अपना माथा पीट लेते हैं. आपने देखा या सुना होगा कि कई जगहों पर बंदर इतना शरारत करते हैं कि किसी का खाना छीन लेते हैं तो किसी का कोई सामान छीन लेते हैं और वो सामान तभी लौटाते हैं जब उन्हें कुछ खाने को मिल जाए. फिलहाल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं. दरअसल, एक बंदर पर्यटक का चश्मा छीन लेता है, लेकिन फिर जो हुआ, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ विदेशी पर्यटक कहीं घूमने आए हुए हैं और ऊपर की ओर चढ़ाई कर रहे हैं. इसी बीच वहां बैठा एक बंदर एक पर्यटक का चश्मा छीन लेता है. हालांकि पर्यटक इसपर कोई रिएक्शन नहीं देता, क्योंकि उसे पता था कि बंदर ऐसे ही उसे चश्मा नहीं लौटाएगा. इसलिए वो इंतजार करता है और जैसे ही एक दूसरा पर्यटक वहां आता है, वो झट से अपना चश्मा बंदर के हाथ से छीन लेता है. इसपर बंदर बिफर जाता है, लेकिन वो उसपर अटैक नहीं करता. वहीं, बंदर को ये पता भी नहीं चल पाता कि आखिर उसके हाथ से चश्मा छीना किसने. ये नजारा बिल्कुल कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा लगता है.
वीडियो ने मचाया तहलका
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि कोई उन्हें खाना दे और वो चोरी की हुई चीज गिरा दें. ये बंदर इस बात से नाराज था कि उसका घोटाला कामयाब नहीं हुआ’.
महज 14 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 98 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘बंदर बुद्धिमान होते हैं. वो भोजन के बदले सामान का व्यापार करना सीखते हैं, लेकिन ये हमेशा उनके या हमारे लिए सुरक्षित नहीं होता. हमें जंगली जानवरों के आसपास सावधान रहना चाहिए’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘यह बंदर खुश नहीं है’.
यहां देखें वीडियो
They do this so that someone will hand them food to get them to drop the stolen item. This monkey was PISSED that his scam didn’t work out.
pic.twitter.com/o7SrDR3mfa
— Nature is Amazing
(@AMAZlNGNATURE) September 20, 2025

(@AMAZlNGNATURE)









