Add Your Heading Text Here

HomeLocal Newsक्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि इस ठण्ड के मौसम में कोहरा यानी फोग और स्मोग देखने को क्यों मिलता है

ठण्ड का मौसम है और इस ठण्ड के मौसम में कोहरा यानी फोग और स्मोग देखने को मिलता है लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में विचार किया है कि आखिरकार यह कोहरा होता कैसे है और सिर्फ सर्दियों में ही क्यों होता है ?ऐसे अनेकों सवाल हमारे मन में जागे तो हमने शुरू किया अपना रिसर्च जिसमे हमे फोग के बारे में कई जानकारियां मिली तो चलिए आपको बताते हैं कोहरे से जुड़ी बातें जिससे शायद आप अनजान हैं

सबसे पहला सवाल कोहरा क्या है ?
जब जलस्रोतों के ऊपर सर्द हवा हल्की गर्म नमी वाली हवा से मिलती है, तब नमी वाली हवा ठंडी होने लगती है. ह्यूमिडिटी यानी आद्रता 100% हो जाती है. तब जाकर कोहरा यानी Fog बनता है. इसमें धुआं और प्रदूषण वाली हवा मिलती है, तो वह स्मोग बन जाता है. सापेक्षिक आ‌र्द्रता शत प्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। इससे अतिरिक्त जलवाष्प के शामिल होने से या तापमान के कम होने से संघनन शुरू हो जाता है। जलवाष्प से संघनित छोटी पानी की बूंदे वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल जाती हैं।

लेकिन अधिकांश कोहरे दो श्रेणियों, एडवेक्शन फॉग और रेडिएशन फॉग में बदल जाते हैं। दोनों ही प्रकार में कोहरा आम हवा से अधिक ठंडा महसूस होता है। ऐसा उसमें भरी हुई नमी के कणों के कारण होता है। एडवेक्शन फॉग तब बनता है जब गर्म हवा का एक विशेष हिस्सा किसी नम प्रदेश के ऊपर पहुंचता है। सर्दियों में ही फोग क्यों देखने को मिलती है  गर्मी के मौसम में ये गैस के फॉर्म में रहती है और बादल के रूप में काफी ऊपर उड़ती रहती हैं। वहीं सर्दियों में मौसम ठंडा होने के कारण वाष्प जम जाती है। अधिक भार हो जाने के कारण यह ज्यादा ऊपर भी नहीं उठ पाती और हमारे आसपास ही कोहरे का रूप में फैली रहती है। यही वजह है कि सर्दियों में मौसम में ही कोहरा पड़ता है।

सुबह की धुंध का क्या कारण है ?
थर्मल विकिरण द्वारा रात भर भूमि को ठंडा करने से सतह के करीब की हवा ठंडी हो जाती है। इससे हवा की नमी धारण करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे संघनन और कोहरा उत्पन्न होता है। विकिरण कोहरा आमतौर पर सूर्योदय के तुरंत बाद छंट जाता है क्योंकि जमीन गर्म हो जाती है। पहाड़ों में कोहरा क्यों नहीं होता ?पहाड़ों में कोहरा आम नहीं है क्योंकि कोहरा थर्मल व्युत्क्रमण का परिणाम है, यानी ठंडी हवा के ऊपर गर्म हवा। और ठंडी हवा नीचे घाटियों में समा जाती है। यह एक ऐसी हवा का भी कारण बनता है जिसे काटाबेटिक हवा कहा जाता है।

कोहरा और कुहासा में क्या अंतर है ?
कुहासा पहाड़ों पर अधिक पाया जाता है,क्योंकि ऊपर उठती हुई गर्म हवा ढाल पर ठंडी सतह के संपर्क में आती है। कोहरा, कुहासे की अपेक्षा अधिक शुष्क होता है तथा जहाँ गर्म हवा की धारा ठंडी हवा के संपर्क में आती है वहाँ यह प्रबल होता है।

About Author

Posted By City Home News