Add Your Heading Text Here

HomeCrimeमामूली कहासुनी को लेकर हुई झड़प में युवकों ने की फायरिंग ,पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

शराब के ठेके के साथ खुले अहाते में देर रात पहुंचे युवक को खाने का सामान ना मिला तो युवक ने अपने भाई समेत अन्य युवकों को बुलाकर अहाते में हंगामा कर दिया। पहले अहाते में जमकर तोड़ फोड़ की गई फिर दो फायर भी किए गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी | गोली लोहे के दरवाजे से आरपार होकर गुजर गई। युवकों ने अहाते के कारिंदे का सिर फोड़ डाला। देर रात हुई वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हिंसा व गोली चलाने का साफ पता चल रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अहाते में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच के बाद कार्रवाई की है। मारपीट में एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली चलाने की बात सामने आई है,

जोकि लोहे के दरवाजे से आरपार हो गई है, गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोनों आरोपी मंडी गोबिंदगढ के रहने वाले हैं। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और इरादा कत्ल केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार राहुल रविवार की रात करीब 11 बजे भादला चौंक के पास अहाते पर आया। वहां शराब पीते समय अंडों को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद राहुल ने अपने भाई दिलीप को बुला लिया। दिलीप कार में वहां आया और आते ही लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। गोली अहाते के गेट से आर पार निकली।

About Author

Posted By City Home News