Add Your Heading Text Here

HomePunjabअबोहर मे 20 साल की युवती से रेप का मामला:75 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज , परिवार का दावा- जमीन हड़पने की साजिश

पंजाब के अबोहर में एक 20 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ साल पहले अपने माता-पिता के साथ गांव सप्पांवाली में मजदूरी करने आई थी। दो साल पहले उसके माता-पिता यूपी वापस चले गए। एक साल पहले वह गांव के किशोर कुमार के घर रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि किशोर कुमार उस पर गलत नजर रखता था। इस कारण वह तीन महीने पहले वहां से निकलकर किराए के मकान में रहने लगी। 12 सितंबर की सुबह जब वह मजदूरी के लिए खेत जा रही थी, तब किशोर कुमार ने उसे रास्ते में रोका। आरोपी ने अश्लील हरकतें की और जबरन बाग में ले जाकर रेप किया। दूसरी तरफ, 75 वर्षीय आरोपी के परिवार ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि युवती उनकी जमीन हड़पना चाहती है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *