Add Your Heading Text Here

HomeIndiaजंगल से आता है ‘नेगड़ा हत्यारा’, अब तक कर चुका है 3 हत्याएं… दहशत में रह रहे गांववाले
जंगल से आता है ‘नेगड़ा हत्यारा’, अब तक कर चुका है 3 हत्याएं… दहशत में रह रहे गांववाले

बिहार पूर्णिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. दरअसल, लोगों ने बताया कि आरोपी का नाम नेगड़ा है, जिसे लोग अब नेगड़ा हत्यारा बुलाते हैं. आरोपी पहले भी दो लोगों की हत्या कर चुका है. वहीं इस मामले में जेल भी जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से एक और हत्या की घटना को अंजाम दिया है, जिससे इलाके लोगों में दहशत है. पुलिस भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

पूर्णियां जिले के सदर थाना क्षेत्र के नयाटोला बसंतबाग में नेगड़ा हत्यारा का आतंक हैं. 2 हत्या करने के बाद आज तीसरी हत्या करके फिर फरार हो गया है. हत्यारा एक पैर से विकलांग हैं, फिर भी उसका खौफ पूरे इलाके में है. आरोपी की बहन ने उसे बारे में जानकारी दी है, जिसे सुन हर कोई हैरान है. सदर थाना क्षेत्र के बसंतबाग में दुखो शर्मा नाम के एक सनकी हत्यारे ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक राजा मरांडी नाम के एक युवक की चाकू घोप कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद काफी देर तक मोहल्ले में वह घूमता रहा, मगर किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं की.

घटना के बाद आरोपी फरार

पुलिस ने हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया. वही घटना के बारे में मोहल्ले के लोगों के बयान दर्ज किए. हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आरोपी नहीं पकड़े जाने से मोहल्ले के लोग खौफजदा हैं. इससे पहले भी कई लोगो को वह मारने की कोशिश कर चुका हैं. लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही. जिस वजह से आज फिर एक हत्या की घटना को अंजाम दे दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

नेंगड़ा हत्यारा अपने ही परिवार के सदस्यों पर भी कई बार हमला कर चुका है. हत्या के बाद जेल से छूटने के बाद नेंगड़ा का आतंक इतना बढ़ गया कि कोई डर से कुछ नहीं बोलता है. पुलिस जल्द ऐसे लोगो को गिरफ्तार करें, ताकि फिर आगे किसी घटना को अंजाम न दे सके.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *